Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदतिया में कार से 286 किलो चांदी जब्त, कीमत 5 करोड़ से...

दतिया में कार से 286 किलो चांदी जब्त, कीमत 5 करोड़ से ज्यादा

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस ने एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर कार को पकड़ा। चांदी के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने चांदी और कार जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि चांदी आगरा से नागपुर ले जाई जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर टोल प्लाजा में कार्रवाई

चिरुला थाना प्रभारी भार्गव के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 286 किलो चांदी मिली। पुलिस ने तत्काल चांदी जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी।

राजस्थान का रहने वाला है चालक

पुलिस के अनुसार, चालक की पहचान राजस्थान के धौलपुर निवासी ब्रज किशोर तोमर के रूप में हुई है। कार ‘राधाकृष्ण कोरियर’ की बताई जा रही है। चालक ने पूछताछ में बताया कि वह चांदी की खेप आगरा से नागपुर लेकर जा रहा था। पुलिस ने चांदी के स्वामित्व और परिवहन से संबंधित बिल व अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन के विरोध में लामबंद हुए बागेश्वर धाम के भक्त, FIR की मांग

जीएसटी और आयकर विभाग भी जांच में जुटे

बिना दस्तावेज इतनी बड़ी मात्रा में चांदी मिलने के बाद पुलिस ने जीएसटी और आयकर विभाग को सूचना दी। जांच एजेंसियां चांदी के स्रोत, खरीद-बिक्री और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाएंगी। जब्त चांदी बाद में जीएसटी विभाग को सौंप दी गई। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चांदी की खेप किसकी थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन