Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 50 झोपड़ियां जलकर खाक; 13...

जबलपुर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 50 झोपड़ियां जलकर खाक; 13 दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा

जबलपुर: धनतेरस की रात जबलपुर के गाजी नगर झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक 50 झुग्गियां इसकी चपेट में आकर खाक हो गईं।

सूचना पर मौके पर पहुंचे 13 दमकल वाहन रातभर आग बुझाने में जुटे रहे। इसके बावजूद आग पूरी तरह नहीं बुझाई नहीं सकी। हांलाकि सुबह आग पर काबू पा लिया गया है।

 आसपास की झोपड़ियां भी चपेट में आई

गोहलपुर थाना क्षेत्र में लेमा गार्डन के पास गाजी नगर मैदान की झुग्गी बस्ती में करीब 350 झुग्गियां हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की झोपड़ियां भी इसकी चपेट में आती चली गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, एमपीबी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल वाहनों और टैंकर का पानी खत्म होने पर वाहनों को दोबारा भरकर मौके पर भेजा जाता रहा। एहतियातन बिजली कंपनी ने इलाके की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी थी।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। बाकी हिस्से में भी आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

बस्ती में पहले भी कई बार लग चुकी है आग 

पूर्व पार्षद ताहिर अली ने बताया कि उन्हें रात करीब 2:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने नगर निगम और पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई। साथ ही बताया कि बस्ती में पहले भी कई बार आग लग चुकी है।

वहीं, सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। नगर निगम की दमकल टीम आग बुझाने और रेस्क्यू में जुटी रही। शुरुआती जानकारी में 30 से 35 परिवारों के प्रभावित होने की बात सामने आई थी। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर CMHO पर हाईकोर्ट सख्त, 3 लाख का जुर्माना; 329 दिन की देरी पर कोर्ट ने लगाई फटकार

घर जले, अब अपनों के सहारे पीड़ित परिवार

आग में घर गंवाने वाले परिवार फिलहाल उसी जगह रह रहे हैं। वे अपने दूसरे साथियों और रिश्तेदारों के साथ खुले में समय गुजार रहे हैं। स्थानीय पार्षद और अन्य नेताओं ने पीड़ितों के लिए खाने-पीने का इंतजाम करने की बात कही है। हालांकि, परिवारों के रहने और उनके पुनर्वास को लेकर फिलहाल कोई ठोस इंतजाम सामने नहीं आया है।

इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी लोग सुरक्षित हैं। नगर निगम के मुताबिक, आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। हालांकि, प्रशासन यह पता लगा रहा है कि आग सबसे पहले कहां और किस झोपड़ी में लगी थी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन