Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा कहर, सिवनी और कटनी में...

दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा कहर, सिवनी और कटनी में आग से 12 लोगों की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश में दिवाली के दौरान आग लगने की दो दर्दनाक घटनाओं ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सिवनी और कटनी जिले में अलग-अलग हादसों में दो परिवारों के 12 लोगों की जान चली गई। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इन घटनाओं के बाद दोनों जिलों में शोक का माहौल है।

सिवनी में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

पहली घटना सिवनी जिले के छपारा कस्बे के महावीर वार्ड की है। यहां सोमवार सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच सुनार कुंदन लाल सोनी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग के समय घर में कुल 10 लोग मौजूद थे। हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान कुंदन लाल सोनी (75), उनकी पत्नी राजकुमारी सोनी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कटनी में भी छह लोगों की गई जान

दूसरी घटना कटनी जिले के बरही कस्बे की है। यहां सोमवार आधी रात के आसपास एक क्रॉकरी दुकान वाले तीन मंजिला भवन में आग लग गई। आग तेजी से ऊपर के हिस्सों तक फैल गई और अंदर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में दुकान संचालक पूरन अग्रवाल (77), उनकी पत्नी चंद्रकला (74), बहू पूनम, पोतियां आर्या (14), अन्वी (6) और दो महीने के एक शिशु की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: 22 लाख की लागत से बनी गौशाला बदहाल, गोवंश संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

आग लगने के कारणों की जांच

दोनों घटनाओं में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है। दिवाली के दौरान हुई इन घटनाओं ने घरों और व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं?

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन