Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकीर्ति आजाद का विवादित बयान-बोले- ‘राम मंदिर नहीं जाऊंगा’; भगवान राम को...

कीर्ति आजाद का विवादित बयान-बोले- ‘राम मंदिर नहीं जाऊंगा’; भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम मानने से किया इनकार

कोलकाता: भगवान श्रीराम और अयोध्या के राम मंदिर को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के बयान ने राजनीतिक बहस छेड़ दी है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कीर्ति आजाद ने साफ कहा कि वह अयोध्या के राम मंदिर नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम मानने पर भी सवाल उठाए हैं। कीर्ति आजाद के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

 मै अयोध्या स्थित राम मंदिर नहीं जाउंगा

दरअसल, टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का जिक्र करते हुए कहा कि वह अयोध्या स्थित राम मंदिर नहीं जाएंगे। उन्होंने अपने बयान में माता सीता के साथ हुए व्यवहार को इसका कारण बताया।

मां सीता के सम्मान के लिए आवाज उठाता रहूंगा

कीर्ति आजाद ने कहा कि भगवान राम ने माता सीता को अग्नि परीक्षा देने के बाद भी त्याग दिया था। उनके मुताबिक, माता सीता मिथिला की बेटी हैं और वह उनके सम्मान के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

सांसद ने कहा कि वह भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम नहीं मानते, क्योंकि उनके अनुसार माता सीता के साथ हुआ व्यवहार इस आदर्श पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि माता सीता के सम्मान के मुद्दे पर वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

कीर्ति आजाद का यह बयान ऐसे समय आया है, जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर जाने को लेकर राजनीतिक चर्चा हो रही है।

मां सीता को अपने घर से निकाल दिया था

कीर्ति आजाद ने अपने बयान में सवाल उठाया कि क्या देश के 3,200 करोड़ देवी-देवताओं में भगवान राम ही एकमात्र भगवान हैं? उन्होंने कहा,मैं वहां कभी नहीं जाऊंगा, क्योंकि भगवान राम ने अपनी पत्नी को त्याग दिया था। जबकि उन्होंने अग्निपरीक्षा भी पास कर ली थी। उन्होंने मां सीता को अपने घर से निकाल दिया था। मैं वहां क्यों जाऊं?

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 13 आरोपी गिरफ्तार, CM फडणवीस बोले- धमकी देने वालों के आकाओं तक पहुंचेंगे

माता सीता मिथिला की बेटी थीं

टीएमसी सांसद ने खुद को मिथिला से जुड़ा बताते हुए कहा कि माता सीता मिथिला की बेटी थीं। वहां के हर व्यक्ति के लिए मां समान हैं। उन्होंने कहा कि मैं मां सीता की जन्मभूमि से आता हूं। वह मिथिला की बेटी थीं। मां सीता मेरी मां हैं। मिथिला के हर व्यक्ति के लिए मां सीता एक मां हैं। कीर्ति आजाद ने भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अग्निपरीक्षा पास करने के बाद भी माता सीता को उनके दो छोटे और मासूम बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि मर्यादा पुरुषोत्तम? यह कैसी मर्यादा है? मैं बच्चों को क्या बताऊंगा?

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन