Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsछिंदवाड़ा में भाजपा नेता के भाई का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, धमकी देने...

छिंदवाड़ा में भाजपा नेता के भाई का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, धमकी देने का आरोप

छिंदवाड़ा : जिले में प्रशासन ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल के भाई नितिन उर्फ मोनू ठाकुर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने नितिन का रिवॉल्वर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। उस पर जमीन विवाद के दौरान लाइसेंसी हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। चौरई के उपजिलाधिकारी प्रभात मिश्रा की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में आरोपी के पुराने आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड भी सामने आया था।

भू-पूजन के दौरान हथियार दिखाने का आरोप

मामला चांद तहसील के शहपुरा क्षेत्र का है। 10 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर अपनी निजी जमीन पर भू-पूजन कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल अपने भाई नितिन उर्फ मोनू ठाकुर के साथ वहां पहुंचे। कामेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि दोनों ने भू-पूजन रुकवाने की कोशिश की। इस दौरान विवाद बढ़ने पर नितिन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उन पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

घटना के बाद कामेंद्र ठाकुर ने चौरई के एसडीएम प्रभात मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर एसडीएम ने जांच शुरू की और पुलिस से नितिन का आपराधिक रिकॉर्ड भी मांगा। जांच में पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा करते हुए जिलाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा। इसके बाद बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।

वहीं, चांद थाना प्रभारी राकेश बघेल के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। पुलिस उनकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में AAP की दूसरी सूची जारी, 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित; मंत्री समेत 8 मौजूदा विधायकों के टिकट कटे

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे बंटी पटेल

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल पहले कांग्रेस में सक्रिय थे। चौरई विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। बंटी पटेल इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। उन पर मुआवजा प्रकरण को लेकर चौरई के एसडीएम पर कालिख पोतने का आरोप लगा था।

इस मामले में बंटी पटेल का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन