मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1,228 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
भारत में 819 करोड़ 50 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया
फिल्म ने भारत में अकेले 819 करोड़ 50 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, दुनियाभर की कमाई के मामले में यह 1,228 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंच गई है। इस लिस्ट में फिल्म ने धुरंधर-2 को पीछे नहीं छोड़ा है, जिसने 1,839 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिलहाल ‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘रामायण’ 7वें नंबर पर
वहीं, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘रामायण’ 7वें नंबर पर पहुंच गई है। इसने शाहरुख खान की ‘जवान’ (1,160 करोड़) और यश की ‘KGF 2’ (1,215 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
10वें दिन फिल्म की कमाई में 51.6% का उछाल आया। दूसरे शुक्रवार को इसने ₹48.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था, जो शनिवार को बढ़कर 72.90 करोड़ हो गया। यानी एक दिन में फिल्म की कमाई 24.80 करोड़ रुपए बढ़ गई।
2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म
रामायण फर्स्ट वीकेंड में ही इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने इसने दृश्यम 3, जेलर 2, हनुमान अंश के ऑल टाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: नेतन्याहू का सरकार बनाने का प्रस्ताव ठुकराया, पूर्व सेना प्रमुख आइजनकोट बोले- चुनाव हार चुके हैं PM
रणबीर कपूर के करियर की पहली 1,000 करोड़ी फिल्म
रामायण रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एनिमल शामिल थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 917 करोड़ रुपए कमाए थे।

