Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में दर्दनाक हादसा: ऑफिस जा रही महिला पत्रकार को डंपर ने...

भोपाल में दर्दनाक हादसा: ऑफिस जा रही महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत

भोपाल: राजधानी भोपाल में सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार की दर्दनाक मौत हो गई। सपना कुमारी रैपिडो बाइक से अपने ऑफिस जा रही थीं, तभी भदभदा चौराहे पर हादसा हो गया।

सपना कुमारी रैपिडो से जा रही थी ऑफिस

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे सपना कुमारी रैपिडो बाइक से एक निजी न्यूज चैनल के ऑफिस जा रही थीं। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को कट मार दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सपना सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि सपना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

सपना मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं

सपना मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और भोपाल के एक निजी न्यूज चैनल में ट्रेनी थीं। घटना की सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट की टिप्पणी- शादी जन्म-जन्मांतर का संस्कार, अब कॉन्ट्रैक्ट की तरह देखा जा रहा; 16 साल पुराना रिश्ता खत्म

पुलिस कर रही आरोपी डंपर चालक की तलाश

पुलिस हादसे के बाद फरार हुए बाइक सवार और डंपर चालक की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों वाहनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन