Monday, November 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगुरु नानक जयंती कल, एमपी, यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों...

गुरु नानक जयंती कल, एमपी, यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, नहीं होगा कामकाज, डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

नई दिल्ली: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर को मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर बैंक शाखाओं में छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में ग्राहकों को चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, केवाईसी अपडेट कराने और नकद लेन-देन जैसे जरूरी काम आज ही निपटाने होंगे।

इन शहरों में बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर सहित पूरे राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा नई दिल्ली, मुंबई, बेलापुर, नागपुर, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़, जयपुर, भोपाल, रायपुर, रांची, भुवनेश्वर, देहरादून, शिमला, जम्मू, श्रीनगर, आइजोल, ईटानगर और कोहिमा में भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

हालांकि, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पटना और गुवाहाटी में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन दिनों भी अवकाश

बैंक ग्राहकों के लिए नवंबर का आखिरी सप्ताह छुट्टियों वाला रहेगा। 23 नवंबर को सेंग कुट स्नेम पर्व के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में अवकाश रहेगा।

इसके बाद 27 नवंबर को कनकदास जयंती के चलते कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। वहीं, 29 नवंबर को रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: इंदौर की महिला इंजीनियर की संदिग्ध मौत: परिजनों ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, पति-ससुर पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाओं में अवकाश के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। छुट्टी के दिन भी यूपीआई, आईएमपीएस, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

हालांकि, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, केवाईसी अपडेट कराने और बैंक काउंटर से जुड़े कामों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा। ये सेवाएं बुधवार, 25 नवंबर से दोबारा शुरू होंगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन