Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकार्तिक पूर्णिमा पर बांद्राभान मेले में उमड़ा जनसैलाब: 1 लाख से ज्यादा...

कार्तिक पूर्णिमा पर बांद्राभान मेले में उमड़ा जनसैलाब: 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

उज्जैन: मध्य प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार सुबह से ही आस्था का सैलाब देखने को मिला। प्रदेशभर में श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान किया और दान-पुण्य के साथ दीपदान किया। उज्जैन की शिप्रा नदी में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं जबलपुर, नरसिंहपुर और पिपरिया के नर्मदा घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।

पांच दिवसीय मेला चल रहा

नर्मदा-तवा संगम बांद्राभान के ‘रेत के मेले’ के 200 साल पूरे होने पर पांच दिवसीय मेला चल रहा है, जहां आदिवासी श्रद्धालु पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं और रेत पर दाल-बाटी-चूरमा का भोग लगा रहे हैं। ग्वालियर के 417 साल पुराने मंदिर में दर्शन, पांढुर्णा में त्रिपुर दहन और मुलताई में परिक्रमा जारी है।

 40 साल से हर साल कार्तिक मेले में आ रहे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पिछले 40 साल से हर साल मेले में आ रहे हैं। यहां आकर स्नान और दर्शन करने से उन्हें संतुष्टि मिलती है।

सीएसपी बिंदुसार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ और दर्शन करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था के साथ पुलिस के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: खड़े हनुमान मंदिर में विदेशी भक्तों की आस्था: दान पेटी से निकली अमेरिका, जॉर्डन, नेपाल और दुबई की करेंसी

भजन-कीर्तन, संगीत और भंडारे का आयोजन 

वहीं ग्वालियर में कार्तिक पूर्णिमा पर 417 साल पुराने मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर के पट मंगलवार रात 12 बजे खोल दिए गए थे। इसके बाद कार्तिक भगवान की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया। सुबह 4 बजे आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में भजन-कीर्तन, संगीत और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए रात 12 बजे से ही पुलिस बल तैनात है। वहीं, जाम से बचने के लिए यातायात डायवर्ट किया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन