Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसोना-चांदी में भूचाल! एक दिन में चांदी ₹9,103 टूटी, 13 महीने के...

सोना-चांदी में भूचाल! एक दिन में चांदी ₹9,103 टूटी, 13 महीने के बॉटम पर पहुंची – क्या यही है खरीदने का गोल्डन चांस?

नई दिल्ली: सोना-चांदी खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बुधवार का दिन किसी तोहफे से कम नहीं रहा। लंबे समय से आसमान छू रहे सोना-चांदी के दाम अचानक धड़ाम से गिर गए। चांदी ने तो ऐसा गोता लगाया कि 13 महीने का रिकॉर्ड ही टूट गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चांदी एक ही दिन में 9,103 रुपए सस्ती होकर 1,43,000 रुपए प्रति किलो पर आ गई। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,653 रुपए गिरकर 1,21,000 रुपए पर पहुंच गया।

अगर ऑलटाइम हाई से तुलना करें तो तस्वीर और भी चौंकाने वाली है। सोना अपने 1.76 लाख रुपए के शिखर से करीब 32% नीचे आ चुका है, जबकि चांदी 3.80 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर से करीब 63% टूट चुकी है। यानी जिस चांदी ने लोगों को 3.80 लाख का सपना दिखाया था, वो अब आधी से भी कम कीमत पर मिल रही है।

क्यों टूट रहा है सोना-चांदी का भाव? समझिए आसान भाषा में

चांदी क्यों सस्ती हुई?

1. फैक्ट्रियों की सुस्ती: चांदी सिर्फ गहनों में नहीं, बल्कि मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और फैक्ट्रियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है। दुनिया भर में मैन्युफैक्चरिंग में सुस्ती आई है, तो चांदी की इंडस्ट्रियल मांग घट गई। मांग घटी तो दाम भी गिर गए।

2. बाजार में माल ज्यादा: खदानों से उत्पादन बढ़ गया है। जब बाजार में माल ज्यादा और खरीददार कम हो जाते हैं, तो कीमतों पर दबाव आना तय है। इस बार भी यही हुआ।

3. सोने के पीछे चली चांदी: अंतरराष्ट्रीय बाजार का एक पुराना नियम है – चांदी, सोने की छोटी बहन की तरह उसके पीछे-पीछे चलती है। सोना गिरा तो चांदी ने भी उसी रास्ते पर बिकवाली देखी।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में तूफानी वापसी, सेंसेक्स 1,898 अंक उछला, निफ्टी 25,900 के पार

सोना क्यों हुआ कमजोर?

1. डॉलर का दबदबा: जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो दुनिया के बाकी देशों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है। नतीजा – खरीदारी घटती है और भाव टूटते हैं।

2. ब्याज दरों का खेल: अमेरिका में ब्याज दरें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं। ऐसे में निवेशक सोने जैसे बिना ब्याज वाली चीज के बजाय बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट में पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद समझ रहे हैं।

3. बड़े खिलाड़ियों की मुनाफावसूली: जब सोना 1.76 लाख के रिकॉर्ड पर था, तब बड़े निवेशकों ने जमकर मुनाफा बुक किया। उसी बिकवाली ने बाजार को नीचे खींच दिया।

 दिल्ली में सस्ता, आपके शहर में महंगा क्यों?

अक्सर लोग पूछते हैं – दिल्ली में सोना सस्ता है, तो भोपाल-इंदौर में महंगा क्यों? इसके पीछे 4 ठोस वजहें हैं।

1. ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाना आसान नहीं। ईंधन, बीमा और सुरक्षा का खर्च भाव में जुड़ जाता है। दूरी जितनी ज्यादा, दाम उतना ज्यादा।

2. मांग का गणित: दक्षिण भारत में देश की करीब 40% खपत होती है। वहां ज्वेलर्स थोक में खरीदते हैं, लेकिन इसका पूरा फायदा रिटेल ग्राहक को नहीं मिलता।

3. लोकल एसोसिएशन का रेट: हर राज्य और शहर का ज्वेलरी एसोसिएशन अपनी स्थानीय मांग-सप्लाई के हिसाब से रेट तय करता है।

4. ज्वेलर का खरीदी भाव: ज्वेलर ने पुराना स्टॉक किस भाव पर खरीदा था, उसी से उसका बेचने का भाव तय होता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन