Thursday, November 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsछतरपुर में रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की सजा, किसान से मांगे...

छतरपुर में रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की सजा, किसान से मांगे थे 10 हजार रुपये

छतरपुर: जिला न्यायालय ने किसान से रिश्वत लेने के मामले में पटवारी अंकित पाठक को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पटवारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। करीब सात साल पुराने इस मामले में लोकायुक्त टीम ने पटवारी को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था।

जिला न्यायालय के एडीपीओ संजय यादव के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया।

जमीन की तरमीम के लिए मांगे थे 10 हजार

मामला वर्ष 2019 का है। उस समय अंकित पाठक छतरपुर के चंद्रनगर हल्के में पटवारी के पद पर पदस्थ था। उसने किसान राजेंद्र सिंह यादव से जमीन की तरमीम करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पटवारी की मांग से परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी।

8 हजार रुपये लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त सागर की टीम ने 22 जुलाई 2019 को कार्रवाई की। टीम ने पटवारी अंकित पाठक को किसान से 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच पूरी की और न्यायालय में चालान पेश किया।

ये भी पढ़ें: क्लाउड पार्टिकल्स के नाम पर 1,917 करोड़ की ठगी, ED ने व्यूनाउ ग्रुप की 39.73 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा

मामले की सुनवाई छतरपुर जिला न्यायालय में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत में हुई। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और सुनवाई के बाद पटवारी अंकित पाठक को रिश्वत लेने का दोषी ठहराया। न्यायालय ने उसे तीन साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन