⚖️🤝 13 दिसंबर की तैयारी! नेशनल लोक अदालत की पूर्व तैयारी हेतु बड़वानी में बैंक प्रबंधकों संग प्रिसीटिंग, नोडल अधिकारी ने अधिक से अधिक प्रकरण रैफर करने के निर्देश दिए!

शेयर करे

बड़वानी ।

​राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की पूर्व तैयारी के लिए आज बड़वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक (प्रिसीटिंग) का आयोजन किया गया।

​यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में, श्री मो. रईस खान (विशेष न्यायाधीश / नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जिले के विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधकों ने हिस्सा लिया।

प्रिलिटिगेशन प्रकरणों पर विशेष ज़ोर

​नोडल अधिकारी श्री मो. रईस खान ने बैंक शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रिलिटिगेशन (Pre-litigation) प्रकरण रैफर किए जाएं।

​उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रिलिटिगेशन प्रकरणों को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किया जाए और तुरंत नोटिस हस्ताक्षर कराकर संबंधित पक्षकार को सर्व किए जाएं। श्री खान ने अधिक से अधिक राजीनामा वाले प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, जिस पर उपस्थित बैंक शाखा प्रबंधकों ने अपनी सहमति जताई।

​नोडल अधिकारी श्री खान ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से बैंक के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में निराकरण कर दी जाने वाली छूट का त्वरित लाभ उठाना चाहिए।

बैठक में उपस्थिति

इस बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल के साथ ही, एल.डी.एम बड़वानी श्री राकेश कुमार, एस.बी.आई. से श्री संजय दवे, म.प्र. नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक से श्री भूपेन्द्र सोलकी, बैंक ऑफ इण्डिया से श्री गिरधारी लाल पटेल, पंजाब नेशनल बैंक से श्री अनिल कुमार, यूको बैंक से श्री रितेश और श्री राजकुमार सिसौदिया सहित कई शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *