भोपाल। मध्यप्रदेश शीतकालीन सत्र पांचवे दिन अपने अवशान की ओर है, ऐसे में विधानसभा परिसर के आस-पास प्रदेश के सभी माननीयों का जमावड़ा होना आम बात है। फिर परिसर के नजदीक ही कोई भी चोरी या फिर जुर्म जैसी घटना घटित हो जाए तो आश्चर्य की बात है। लेकिन गुरुवार को जो विधानसभा परिसर के पास दिन-दहाड़े चंदन के पेड़ को काटा गया वह अपने आप में ही कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। दरअसल शीतकालीन सत्र के दौरान हुई चंदन चोरी की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की कलई खोल रहा है।
इस घटना पर एसीपी मनीष भारतद्वाज ने कहा कि घटना की सूचना विधानसभा सचिवालय से प्राप्त हुई थी। अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए एक टीम गठित कर गहराई से पड़ताल की जाएगी। साथ ही आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे।
विधानसभा परिसर से दिनदहाड़े हुई चंदन की चोरी


