अधिकारियों और प्रबंधक की लापरवाही से 10 महीने के चीता शावक की मौत

शेयर करे

श्योपुर मप्र। कूनो नेशनल पार्क से जहां एक खुशखबरी आई थी, वही खुशखबरी मातम में बदल गई , कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता वीरा के लगभग 10 महीने के एक शावक की मौत हो गयी है । शावक का शव जंगल में मिला है। यह शावक गुरुवार, 4 दिसंबर को अपनी माँ वीरा और दूसरे शावक के साथ खुले जंगल में छोड़ा गया था। देर रात वह अपनी माँ और दूसरे शावक से अलग हो गया था, जिसके बाद शुक्रवार को उसका शव मिला। कूनो नेशनल पार्क के जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधक का कहना है कि- पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जैसे ही वीरा और उसके दोनों शावको को रिलीज किया उसके बाद ही वीरा और उसका एक शावक साथ दौड़ गया। लेकिन जो एक अन्य शावक था वह अपनी मां और एक अन्य शावक से भटक गया। जो की किसी अन्य जंगल क्षेत्र में पहुंच गया था। सूत्रों के अनुसार इस लापरवाही की वजह ट्रैकिंग टीम को बताया जा रहा है। जो अलग हुए शावक की निगरानी और उसको ट्रैक नहीं कर पाए। जिससे उसका पता भी नहीं लगा और आज उसका मृत शरीर मिला है।  कहीं ना कहीं कूनो प्रबंधन की ओर से निगरानी में कमी रही जिसका खामियाजा चीता शावक की मौत से भुगतना पड़ा।