सागर। राहतगढ़ में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। जिसमे तीन शिकारयों को गिरफ्तार किया गया। बता दें शिकारियों के पास से मादा हिरण का मांस और एक 22 बोर की राइफल,15 जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस और दो सागौन की सिल्ली बरामद की गई है। साथ ही बारदात में उपयोग की जा रही दो गाड़िया भी जप्त की गई।
विभाग की कार्रवाई
बता दें घटना बीती रात बेरखेड़ी बीट के टेहरा टेहरी के जंगलों की है। जहाँ पर वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो चार पहिया वाहनों में कुछ लोग टेहरा टेहरी के जंगलों में किसी बारदात को अंजाम देने वाले है। सूचना मिलते ही विभाग की एक टीम मौके पर रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के नाम बसीम खान निवासी मंडी बामौरा के पास सीहोरा, ओमकार आदिबासी टेहरा टेहरी और राजू आदिवासी सेमरा मेढा बताए जा रहे है। वन विभाग अधिकारी राहतगढ़ ने बताया कि- तीनो आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही जप्त वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।


