बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना ने विभागों के समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक को नियमित रूप से जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स की जांच करने के निर्देश बालाघाट दिये गए। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच करने कहा गया। इस दौरान बताया गया कि औषधि निरीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा दो सप्ताह में अपर कलेक्टर न्यायालय द्वारा लगाए गए 61 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।
शिक्षकों को करना होगी एप्प पर एंट्री
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शालाओं में शिक्षकों की शत प्रतिशत ई-अटेंडेंस लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि ई-अटेंडेंस शिक्षक द्वारा अपने पद स्थापना वाली शाला से ही लगायी जाए। इसी प्रकार शाला बंद होने पर भी शिक्षकों को एप्प पर अपने निकलने की एंट्री कराना सुनिश्चित करें। जिन शिक्षको द्वारा शाला से निकलने की एंट्री नही की जा रही है, उनका आधे दिन का वेतन काटने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। बैठक में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विभिन्न संस्थाओं के बिलों में जीएसटी की गड़बड़ी संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें। बैठक में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि इनका शीघ्रता से निराकरण किया जाए।
खाद्य अधिकारियों ने दो सप्ताह में 61 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूला


