Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशकड़ाके की ठंड का कहरः मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे और...

कड़ाके की ठंड का कहरः मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे और ठिठुराने वाले

भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी ने अचानक तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट लेते हुए ठंड का असर तेज कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है।
राज्य के बड़े शहरों में भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने खास तौर पर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शहडोल, पचमढ़ी और मंडला शामिल हैं, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उज्जैन और इंदौर संभाग में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है।
तापमान की बात करें तो इंदौर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बड़े शहरों में सबसे कम रहा। भोपाल में 6.4 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, पचमढ़ी में 5.4 डिग्री, मंदसौर में 6 डिग्री और शाजापुर में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
रीवा में पारा 7 डिग्री, रायसेन और नौगांव में 7.6 डिग्री तथा मलाजखंड में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करें, पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन