छतरपुर। डिजिटल युग में निजता सबसे बड़ा सवाल बन चुकी है। खजुराहो से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जहां कपल्स के प्राइवेट वीडियो चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर टेलीग्राम पर बेचे जा रहे हैं।
पर्यटन नगरी खजुराहो में टेलीग्राम के जरिए निजी पलों की खरीद-फरोख्त का नेटवर्क सक्रिय है। महज 200 से 300 रुपये में वीडियो और फोटो बेचे जा रहे हैं। इन कंटेंट में कपल्स के साथ-साथ विभिन्न उम्र की महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो शामिल बताए जा रहे हैं। कई मामलों में पीड़ितों को इसकी जानकारी तक नहीं होती।
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इस काले कारोबार की परतें खोलीं। ट्रेंडिंग की आड़ में ऐसे कंटेंट तेजी से फैलाए जाते हैं। यह मामला सिर्फ साइबर अपराध नहीं, बल्कि निजता और सुरक्षा पर गंभीर हमला है। जरूरत है सख्त निगरानी, तकनीकी कार्रवाई और सामाजिक जागरूकता की, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म अपराध का अड्डा न बनें।
200 रुपये में बिकती निजताः टेलीग्राम पर प्राइवेट वीडियो का काला कारोबार


