उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से आई दुष्कर्म की घटना न केवल शर्मसार करने वाली है, बल्कि व्यवस्था पर भी गहरे सवाल खड़े करती है। स्कूल वाहन के भरोसे पर लगे दाग ने नाबालिगों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है।
उज्जैन के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में कक्षा 10वीं की नाबालिग छात्रा के साथ उसके स्कूल वाहन चालक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा को बेहोश किया और वाहन में ही दरिंदगी की।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाए और धमकी दी। हिम्मत जुटाकर छात्रा ने परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
मामले के बाद शहर में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों के आह्वान पर नगर बंद रहा और कुछ स्थानों पर हिंसक घटनाएं भी हुईं। हालात को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया।
उज्जैन में स्कूल वाहन में नाबालिग से दरिंदगी, शहरवासियों में फूटा गुस्सा


