नीमच। कार और ट्रक के बीच गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात तकरीबन 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। मृतक सांवलिया सेठ के दर्शन करने के बाद मल्हारगढ़ लौट रहे थे तब मल्हारगढ़ से पहले ही उनकी कार हादसे की शिकार हो गई।
राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर नीमच के पास कार और ट्रक बीच घटे भीषण हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल है, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सांवलिया सेठ के दर्शन करने के लिए गए थे।
जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर नीमच जिला अंतर्गत नयागांव के पास गुरुवार-शुक्रवार की देर रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर होते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गवांने वाले तीनों की पहचान मल्हारगढ़ निवासी पिंकेश मांदलिया, भारत मोरी और लसूड़िया कदमाला निवासी गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है।
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक घायल


