Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशमुरैना में भाजपा नेता की तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को...

मुरैना में भाजपा नेता की तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की मौत

मुरैना। जिले के पोरसा कस्बे की जौटई रोड बायपास पर दुकान के सामने अलाव ताप रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पोरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। इलाज के दौरान नौ वर्षीय बच्चे अल्लू लाक्षाकार और 65 वर्षीय रामदत्त की मौत हो गई।

घटना की पूरी जानकारी

मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुरेंद्र पाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि- यह घटना थाना पोरसा क्षेत्र की है। रात के समय एक कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक अलाव ताप रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। इनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध कठोर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगरा क्षेत्र का भाजयुमो नेता बताया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

लोगों ने लगाया जाम

शनिवार सुबह घटना से आक्रोशित लोगों ने पोरसा के पचपेड़ा क्षेत्र में जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी।

वहीं, हादसे के आरोपित कार चालक भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता देवेंद्र भदौरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले ने तूल पकड़ने पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने देवेंद्र भदौरिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन