सीहोर। जिले के इछावर के रामनगर में दर्दनाक और बेहद हैरान करने वाला हादसा हुआ। जहा चलती बाइक में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह से जल गई|
थाना इछावर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि- एक व्यक्ति जिसका नाम सुखराम बारेला, उम्र करीबन 20 वर्ष, निवासी ग्राम जामली थाना इछावर का है। जो आज सुबह अपनी मोटर साइकिल क्र. MP 37 MN 4489 से इछावर से ग्राम रामनगर की तरफ जा रहा था। करीबन 10.30 से 11.00 बजे के बीच रामनगर में गिट्टी मशीन के पास पहुचा। फिर अचानक उसकी मोटर साइकिल में ब्लास्ट हो गया। जिससे उसके शरीर का नीचे वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षति गृस्त हो गया। जो ब्लास्ट में सडक से करीबन 100 फुट दूर जाकर गिरा और मोटर साइकिल भी पूर्णतः क्षतिगृस्त हो गई । घटना स्थल के आस पास कोई संवेदनशील वस्तु नहीं पाई गई है। घटना स्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को सूचना दी गई है।


