विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा से सधी हुई राजनीति के लिए जाने जाते हैं, उनके नेतृत्व और रणनीतिक कौशल के दम पर में मध्यप्रदेश ने देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है; उनकी महत्वाकांक्षी योजनाएं आज भी जनमानस के मानस पटल पर गहराई से बैठी हुईं हैं। लेकिन क्या कभी सोचा है कि शिवराज राजनीति से इतर क्रिकेट के मैदान पर एक क्रिकेटर के तौर पर उतने ही असरदार साबित हो सकते हैं जितना वे राजनीति के मैदान में अभिजीत पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं।
राजनीति के पिच पर लगभग दो दसकों से छाए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मधुर व्योवहार के लिए जाने जाते हैं। विदिशा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मौके पर उनके अंदर छिपे हुए खिलाड़ी का जलवा मैदान पर दिखाया, जिसे देखकर दर्शक और खिलाड़ी दोनों गदगद हो गए। दरअसल, सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में शिवराज सिंह चौहान ने बल्ला हाथ में लेते ही उन्होंने क्रिकेट की पिच पर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी और साबित कर दिया कि खेल और जोश दोनों में उनका दबदबा कायम है।
शिवराज सिंह चौहान सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे, तो वहां के खिलाड़ी और दर्शक पहले से तैयार खड़े थे। आयोजकों ने उन्हें मंच से संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन शिवराज ने मंच पर भाषण देने के बजाय सीधे मैदान की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं है। यह ऊर्जा, आत्मविश्वास और समुदाय को जोड़ने का माध्यम भी है. यही सोच उन्हें मैदान पर उतरने के लिए प्रेरित करती है।
खूब उड़ाए छक्के, उछल पड़े दर्शक
केंदीय मंत्री और स्थानीय सांसद ने जब हाथ में बल्ला थामा तो पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। पहले एक शानदार चौका लगा उसके बाद एक के बाद एक दमदार छक्के, हर शॉट पर दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। उनका यह अंदाज देखकर आसपास खड़े खिलाड़ियों और युवा क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
राजनीति के मझे हुए खिलाड़ शिवराज
जब बात राजनीति की हो तो शिवराज सिंह चौहान को एक अनुभवी और मझे हुए खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है। उन्होंने अपने दम पर कई चुनावी मुकाबलों में अपनी प्रतिभा को सिद्ध किया है। लेकिन खेल के मैदान पर उनका यह खेल पहली वार देखने को मिला है। जिसकी जनता ने भरपूर सराहना की।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजनीति के बाद क्रिकेट में आजमाए हाथ, लगाए चौके-छक्के


