इंदौर में अवैध निर्माणों पर की गई बड़ी कार्यवाई, नगर निगम की रिमूवल गैंग जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर पहुंची

शेयर करे

इंदौर। नगर निगम ने ट्रेजर टाउन से बिजलपुर तक सड़क के निर्माण में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों पर आज बड़ी कार्यवाई की है। जिसमें कई बाधक निर्माण को हटाया गया, कार्यवाई करने से पहले लोगों को नोटिस दिए जा चुके थे। यह कार्रवाई शहर को सुनियोजित बनाने और यातायात सुगम करने के लिए की गई है।

 

दरअसल नगर निगम द्वारा केंद्रीय सड़क निधि के तहत मास्टर प्लान की सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण में कई बाधक मकान आ रहे थे, जिन्हें तोड़ने का काम नगर निगम द्वारा आज से शुरू किया गया। नगर निगम की रिमूवल गैंग जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर क्षेत्र में पहुंची। जिसके बाद बाधक मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। अतिक्रमण की कार्रवाई को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को क्षेत्र में तैनात किया गया था।

नगर निगम के आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने बताया कि- मास्टर प्लान की सड़कों का समय पर निर्माण करना हमारी प्राथमिकता है और यदि कोई अतिक्रमण होगा तो इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।