जब जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में, एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग

शेयर करे

विदिशा। देर रात बर्थडे मनाकर लौट रहे युवकों की कार धुंध के कारण सड़क किनारे पर खड़े डंपर में जा घुसी, इसमें बर्थडे वाय सहित 2 दोस्तों की मौत हो गई वहीं 3 अन्य घायल हो गए। दरअसल, सोमवार की तड़के विदिशा जिले में एक कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई, इसमें कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा जन्मदिन मनाकर लौटते समय हुआ।
विदिशा जिले में जन्मदिन मनाकर रविवार देर रात घर लौट रहे युवकों की एक कार रास्ते में खड़े एक डंपर से टकरा गई, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी मीडिया को दी।
जानकारी के अनुसार हादसा थाना कुरवाई के अंतर्गत मेलुआ चौकी क्षेत्र में हुआ और घायलों का विदिशा जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और गंभीर रूप से घायल तीन युवकों का इलाज जारी है।
मित्रों के साथ बर्थडे
कुरवाई थाना क्षेत्र की मेलुआ चौकी अंतर्गत घटना घटित हुई। हादसे के दौरान कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारसवार सभी लोग एक ढाबे में जन्मदिन मनाकर कुरवाई लौट रहे थे।
यह हुए हादसे के शिकार
मृतकों की पहचान पहचान अंकित साहू (21), तन्मय शर्मा (19) और जगदीश साहू (30) के रूप में हुई है, वहीं घायलों में राघवजी कॉलोनी विदिशा निवासी जगदीश गोंड, अभियुम अहिरवार और तन्मय श्रीवास्तव बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और लापरवाही का प्रकरण दर्ज किया गया है, साथ ही मामले की विवेचना की जा रही है।