प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार कंटेनर से भिड़ी, हुई चार मौतें

शेयर करे

मैहर। मैहर हाइवे पर कार की कंटेनर से भयानक भिडंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृतक प्रयागराज के माघ मेला में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
मैहर में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां नेशनल हाईवे-30 पर ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 11 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
दरअसल, यह भीषण हादसा सोमवार देर रात मैहर जिले में नादन में हुआ। यह हादसा इतना भयानक था कि कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा होते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं टक्कर मारने वाला कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में मार गए लोगों की पहचान धोंगा पटेल (50) और ट्रैक्स चालक जितेंद्र प्यासी (24) के रुप में हुई है। वहीं एक महिला की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।