कांग्रेस के दिग्गज दिग्वजय की पार्टी में आस्था पर उठे सवाल, क्या भाजपा में जाने का तलाश रहे कोई रास्ता

शेयर करे

भोपाल। हमेशा ही अपने विवादित बयानों के कारण मीडिया में छाय रहने वाले दिग्विजय सिंह एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं, इस बार उनका भाजपा प्रेम वजह है। यही कारण है कि उनकी पार्टी के लोग ही अब उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं। जहां तक कि दावा किया जा रहा है कि अब वे भाजपा में जाने के लिए रास्ता तलाश रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के साथ उनके रिश्ते अब ठीक नहीं हैं।
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की आस्था पर सवाल खड़े पार्टी के लोग ही कर रहे हैं। इसके पीछे उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक भाजपा की तारीफों वाली पोस्ट बताई जा रही है। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले दिग्विजय सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा के कैडर को अच्छा बताते हुए दो दशक पुरानी वह फोटो शेयर की थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तत्कालीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी के सामने जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सिंह अपनी ही पार्टी में घिरते दिखाई दे रहें हैं, जहां तक कि महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी निधि सत्यवृत चतुर्वेदी ने उनकी पार्टी पर डिगती आस्था का आरोप लगाया है।
दिग्विजय सिंह को लेकर भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने उनकी बयानबाजी पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा में आने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। इसलिए आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हो रहे हैं और इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं।
बता दें कि राजधानी दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक से पूर्व दिग्विजय सिंह के बयान देश की राजनीति में भूचाल ला दिया। दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और भाजपा में अनुशासन की तारीफ करते हुए पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी तुलना सरदार पटेल से की दी थी।