बिजली बिल वसूलने गए बिजली विभाग के कर्मचारियों को किसानों ने जमकर पीटा

शेयर करे

उज्जैन। सीएम के गृह जिले उज्जैन अंतर्गत आने वाले बड़नगर में बिजली बिल वसूलने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर किसानों ने हमला कर दिया। लंबे समय से किसानों द्वारा बिल जमा नहीं होने के बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने विभाग की टीम पहुंची थी। मारपीट की शिकायत कर्मचारियों ने थाने में की, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों को किसान से बकाया बिल वसूलना भारी पड़ गया। बड़नगर के ग्राम पिपलु में विद्युत विभाग के सुपरवाइजर जनार्दन द्विवेदी अपनी टीम के साथ किसान लोकेंद्र पिता जगदीश के घर पहुंचे थे। किसान ने लंबे समय से बिजली बिल भुगतान नहीं किया था। ऐसे में जब विभागीय टीम बिजली कनेक्शन काट दिये तो किसान ने जनार्दन द्विवेदी और उनके टीम पर हमला कर दिया और मारपीट की।
इस मारपीट की घटना को वहां मौजूद व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, और वीडियो वायरल कर दिया। वहीं इस घटना उपरांत सभी कर्मचारी तुरंत बड़नगर थाने पहुंचे और आरोपी किसान के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।