तेंदुखेड़ा में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, देड़ माह की मासूम को भी उतारा मौत के घाट

दमोह। जिले के तेंदुखेड़ा में एक दर्दविदारक घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी सहित डेढ़ माह के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पति और पत्नी ने पहले बच्चर को मारा फिर फांसी के फंदे पर लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी भी सवाल बना हुआ है। पुलिस को पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी जिसके बाद घटना स्थल का पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच में लिया है।
फांसी पर झूलते मिले शव
मृतक मनीष केवट और पत्नी दसोदा की बहन ने बताया कि जीजा जी और दीदी ने कभी किसी भी परेशानी नहीं बताई और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया कह नहीं सकते हैं। फिलहाल पुलिस की मामले की जांच कर रही है इसके बाद ही घटना से पर्दा उठ सकेगा।
घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी
गुरुवार की सुबह मनीष केवट (30), पत्नी दसौदा केवट और डेढ़ साल की की बेटी आरोही के शव घर में मिले। इसकी सूचना पड़ोसियों पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
परिवार ने क्यों उठाया अत्मघाती कदम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मनीष केवट पत्नी दसोदा के साथ मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का किसी तरह से भरण-पोषण कर रहा था। लेकिन गुरुवार को अचानक आत्महत्या कैसे और क्यों कर ली इस संबंध में कोई नहीं जानता है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी अपनी परेशानी के बारे में नहीं बताया।
दीवार पर कुछ लिखा था
मामले की जांच कर रहे दमोह एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि फिलहाल कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आ रहा है। पड़ोसियों और परिजन के बयान लिए जा रहे हैं। दीवार पर कुछ लिखा है, उसे भी जांच में लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।