Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंमहाकाल की शरण में शिल्पा और शमिता शेट्टी: शयन आरती में हुईं...

महाकाल की शरण में शिल्पा और शमिता शेट्टी: शयन आरती में हुईं शामिल, कहा- बाबा का बुलावा आया और हम दौड़े चले आए…

उज्जैन। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों बहनों ने मंदिर की दिव्य शयन आरती में शिरकत की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शिल्पा शेट्टी ने साझा किया अनुभव

आरती के पश्चात शिल्पा शेट्टी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि- महाकाल के दरबार में हाजिरी तभी लगती है जब स्वयं महादेव का बुलावा आता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा- ऐसा लगता है जैसे बाबा ने हमें खुद बुलाया है, इसलिए हम सब कुछ छोड़कर दौड़े चले आए। यहाँ की ऊर्जा अद्भुत है और आज पहली बार शाम की आरती में शामिल होकर मन को अत्यंत शांति मिली है।

शिल्पा ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। साथ ही  कहा कि वह जल्द ही दोबारा यहाँ आना चाहेंगी। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक ने दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत-सत्कार किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन