Health Budget 2026: हेल्थ सेक्टर को रिकॉर्ड बूस्ट, पहली बार 1 लाख करोड़ के पार आवंटन

शेयर करे

दिल्ली। भारत के हेल्थ सेक्टर के लिए बजट 2026-27 एक गेम-चेंजर साबित होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1,04,599 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ एलोकेशन है। यह राशि 2025-26 के संशोधित अनुमान से करीब 9% ज्यादा है। सरकार का फोकस साफ है—एक फ्यूचर-रेडी, टेक-इनेबल्ड और पेशेंट-सेंट्रिक हेल्थकेयर सिस्टम तैयार करना।

हेल्थ बजट में ऐतिहासिक उछाल

2015 में जहां हेल्थ बजट करीब 34 हजार करोड़ रुपये था, वहीं 2026-27 में यह आंकड़ा 1.04 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पिछले 12 वर्षों में हेल्थ बजट में 176% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई है, जो सरकार की लॉन्ग-टर्म हेल्थ स्ट्रैटेजी को दर्शाता है।

मेडिकल टूरिज्म के लिए बनेगा ग्लोबल लॉन्चपैड

बजट 2026 के तहत देश में 5 मेडिकल टूरिज्म हब डेवलप किए जाएंगे। ये हब पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर स्थापित होंगे। इस पहल से भारत को वर्ल्ड-क्लास मेडिकल डेस्टिनेशन के तौर पर नई पहचान मिलेगी। इनमें शामिल होंगे-

  • Apollo Hospitals
  • Max Healthcare
  • Fortis
  • Dr Lal PathLabs
  • Metropolis

.आयुष सेक्टर को मिलेगा स्ट्रॉन्ग पुश

सरकार ने आयुष को मेनस्ट्रीम हेल्थकेयर इकोसिस्टम का मजबूत स्तंभ बनाने की योजना बनाई है। इससे ट्रेडिशनल मेडिसिन को ग्लोबल लेवल पर नई वैल्यू मिलेगी। जिसमें मुख्य घोषणाएं-

  • 3 नए All India Institute of Ayurveda
  • आयुष फार्मेसी और ड्रग टेस्टिंग लैब्स का मॉडर्नाइजेशन
  • जामनगर स्थित WHO Global Traditional Medicine Centre का एक्सपेंशन

एडवांस केयर सेंटर बनेंगे जिला अस्पताल

ग्राउंड लेवल पर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के लिए जिला अस्पतालों में ट्रॉमा और इमरजेंसी यूनिट्स, बेड कैपेसिटी में 50% तक इजाफा और सीनियर सिटीजन्स के लिए डेडिकेटेड जेरियाट्रिक केयर सर्विसेज होगी।इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में इलाज की क्वालिटी सुधरेगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *