Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपुलवामा की 7वीं बरसी, देश ने याद किए 40 शहीद, प्रधानमंत्री-गृहमंत्री सहित...

पुलवामा की 7वीं बरसी, देश ने याद किए 40 शहीद, प्रधानमंत्री-गृहमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नईदिल्ली। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर पूरा देश 40 शहीद जवानों को नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ नेताओं ने वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया।
पुलवामा हमले को आज सात वर्ष पूरे हो गए। 14 फरवरी 2019 को हुए इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। आज देशभर में उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक मंच ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए कहा कि शहीदों की निष्ठा, संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा देश की सामूहिक चेतना में सदैव अमिट रहेगी और हर भारतीय को उनसे शक्ति मिलती है।
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और भारत इसे जड़ से समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का साहस, समर्पण और बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी शहीदों को नमन करते हुए लिखा कि पुलवामा में दिया गया बलिदान सीमा पार आतंकवाद के विरुद्ध भारत की शून्य-सहिष्णुता की नीति को और मजबूत करता है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई विपक्षी नेताओं ने भी श्रद्धांजलि संदेश साझा किए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और एनसीपी, एसपी प्रमुख शरद पवार ने शहीदों के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव अमर रहेगा। पुलवामा हमला भारतीय इतिहास का ऐसा अध्याय है जिसने राष्ट्र को एकजुट कर आतंकवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक रुख अपनाने की प्रेरणा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन