मामा कोचिंग पर कांग्रेस का हमला, स्वदेश वर्मा बोले-जज्बातों से कब तक खेलेंगे शिवराज

शेयर करे

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ‘मामा कोचिंग’ खोलने की घोषणा को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने पहले खुद को किसानों का बेटा बताया, लेकिन किसानों को बिजली बिल न भरने पर जेल भेजने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बहनों के हित की बात करने वाले शिवराज अपनी ही बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाए।
वर्मा ने कहा कि 2023 के चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 3000 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में होने के बावजूद प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *