Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news"आने वाले महीने आसान नहीं..." ऑस्ट्रेलिया के पीएम की चेतावनी !

“आने वाले महीने आसान नहीं…” ऑस्ट्रेलिया के पीएम की चेतावनी !

ऑस्ट्रेलिया में इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीने आसान नहीं होने वाले हैं और सरकारें इस जंग से पैदा हुए दबावों को पूरी तरह समाप्त करने का वादा नहीं कर सकतीं
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का खुला बयान
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने स्पष्ट रूप से कहा, “आने वाले महीने आसान नहीं हो सकते और मैं इस बारे में खुल कर बात करना चाहता हूं. कोई भी सरकार इस जंग की वजह से पैदा हुए दबावों को पूरी तरह ख़त्म करने का वादा नहीं कर सकती।”साथ ही यह भी जोड़ा कि ऑस्ट्रेलिया इस जंग में सक्रिय रूप से शामिल नहीं है, लेकिन इसके बावजूद देश के सभी लोग बढ़ी हुई कीमतों का बोझ उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक घटनाओं का असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
पेट्रोल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
पेट्रोल की कीमतों में आई ऐतिहासिक बढ़ोतरी को देखते हुए प्रधानमंत्री अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण समुदायों और आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन बचाने पर जोर दिया है।
प्रधानमंत्री अल्बनीज ने दोहराया कि ऑस्ट्रेलिया इस जंग में सक्रिय रूप से शामिल नहीं है। फिर भी, तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ पूरे देश के लोगों पर पड़ रहा है। सरकार इस स्थिति का लगातार आकलन कर रही है और नागरिकों से सहयोग की अपील कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन