डी कॉक के शतक पर भारी पड़ा प्रभसिमरन का आक्रामक अंदाज

MI vs PBKS Highlights; श्रेयश और प्रभसिमरन की धमाकेदार बल्लेबाजी से MI को करारा झटका

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 24वें मैच में Punjab Kings ने Mumbai Indians को 7 विकेट से शिकस्त दी। PBKS ने 196 रनों का लक्ष्य मात्र 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ Punjab Kings अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
Mumbai Indians ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए। डी कॉक ने नाबाद 112 रन 60 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से शानदार पारी खेली वही नमन धीर ने 50 रनों का योगदान दिया। PBKS की ओर से अर्शदीप ने 3 विकेट लिए।

Prabhsimran और Shreyas Iyer की विस्फोटक साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS ने शुरुआती झटका झेला, लेकिन Prabhsimran Singh ने आक्रामक अंदाज में पारी संभाली। उन्होंने मात्र 39 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। स्ट्राइक रेट 205 से ज्यादा रहा।कप्तान Shreyas Iyer ने तीसरी लगातार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 66 रन बनाए (5 चौके, 4 छक्के)। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 139 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह PBKS की ओर मोड़ दिया। PBKS ने 21 गेंद शेष रहते लक्ष्य पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *