मप्र भाजपा किसान मोर्चा के 16 नए जिला अध्यक्ष घोषित

भोपाल। भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 16 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।

नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में सुरेश पटेल (नर्मदापुरम), महेश्वर सिंह चंदेल (बैतूल), राहुल जाधव (बुरहानपुर), राधेश्याम जाट (शाजापुर), यशवंत लिल्हारे (बालाघाट), धर्मवीर रघुवंशी (अशोकनगर), हेमंत धाकड़ (मुरैना), राजू नागदा (मोडी) (नीमच), राजेंद्र सिंह (खंडवा), प्रवीण त्रिपाठी (रीवा), प्रदीप अवस्थी (पन्ना), राजेंद्र शितोले (बड़वानी), कमलेश राजपाल (रायसेन), शैलेंद्र रघुवंशी (छिंदवाड़ा), घनश्याम कछवाहा (डिंडौरी) और मुरालीलाल धाकड़ (गुना) शामिल हैं।

जयपाल सिंह चावड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि ये नियुक्तियां किसानों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने और संगठन की जमीनी पकड़ को और सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है, जिसमें चार गुना मुआवजा, सोलर पंप पर सब्सिडी और मात्र 5 रुपये में कृषि पंप कनेक्शन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *