मप्र पुलिस में बड़ा फेरबदल: 36 निरीक्षकों के तबादले, बालाघाट-मंडला में नई पोस्टिंग, तबादल सूची देखें

भोपाल। मप्र पुलिस में एक बार फिर व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एक साथ 36 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं।

 

जारी आदेश के मुताबिक, बालाघाट और मंडला जिलों में पदस्थ 18 निरीक्षकों को हटाया गया है, जिन्होंने अपनी अनिवार्य दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर ली थी। उनकी जगह अन्य जिलों से 18 अनुभवी निरीक्षकों की नई तैनाती की गई है।

इस तरह कुल 36 निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया निर्धारित कार्यकाल नीति के तहत की गई है, जिसके तहत अधिकारियों का समय-समय पर स्थानांतरण किया जाता है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *