Heatwave Alert: भोपाल में स्कूलों पर ब्रेक, टीचर्स रहेंगे ऑन-ड्यूटी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि प्रशासन को स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ा। स्टूडेंट्स की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

टीचर्स रहेंगे ऑन-ड्यूटी

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल छात्रों के लिए लागू होगा। सभी शिक्षक और स्कूल स्टाफ नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहेंगे, ताकि प्रशासनिक और अकादमिक कार्य प्रभावित न हों।

MP में लू का कहर

बता दें भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। खजुराहो सहित कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में  लू जारी किया है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

किन जिलों में लू का रेड अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी जैसी स्थिति बनी हुई हैं, जहां तापमान 40°C के पार है।

अन्य शहरों में भी बदला स्कूल टाइमिंग

  • इंदौर: 27 से 30 अप्रैल तक स्कूल और आंगनवाड़ी बंद
  • ग्वालियर और उज्जैन: 8वीं तक अवकाश घोषित
  • 9वीं से 12वीं तक: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्लासेस

यह बदलाव छात्रों को तेज धूप और हीट स्ट्रेस से बचाने के लिए किया गया है।

राहत की उम्मीद

जहां एक तरफ गर्मी ने हालात मुश्किल कर दिए हैं, वहीं मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से हल्की राहत के संकेत दिए हैं। अगले 3 दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *