Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन व परिवहन में 3...

बालाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन व परिवहन में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 13 आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लांजी अंतर्गत चौकी सुलसुली क्षेत्र के ग्राम पोसेरा स्थित सोन नदी घाट में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। मौके से पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पोसेरा सोन नदी घाट में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर 28 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। मौके पर 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरे पाए गए। आरोपियों से रेत परिवहन संबंधी वैध रॉयल्टी या दस्तावेज मांगने पर वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त फावड़े एवं तसले भी जब्त किए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) बीएनएस एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4/21 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

जब्त वाहन का विवरण

महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल 575 DI SP Plus
सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल DI-42 RX
महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल YUVO TECH 405 DI

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • युगल उर्फ राजा सातपुते, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ग्राम सिरसी, थाना लांजी (ट्रैक्टर चालक)
  • दीपक धुर्वे, निवासी ग्राम बकशमुंडी, थाना लांजी (ट्रैक्टर चालक)
  • अजय सलामे, निवासी ग्राम देवरगांव, थाना लांजी (ट्रैक्टर चालक)
  • विलगी मरावी, निवासी ग्राम देवरगांव, थाना लांजी
  • राकेश आर्माडे, निवासी ग्राम मंडईडकोरी, थाना लांजी
  • कमलेश चौपड़े, निवासी ग्राम मंडईडकोरी, थाना लांजी
  • नितिन यादव, निवासी ग्राम मंडईडकोरी, थाना लांजी
  • देवेंद्र मरसकोले, निवासी ग्राम जुनवानी, थाना लांजी
  • दीपक आर्माडे, निवासी ग्राम मंडईडकोरी, थाना लांजी
  • राधे पेंदे, निवासी ग्राम देवरगांव, थाना लांजी
  • विजय पालवर, निवासी ग्राम देवरगांव, थाना लांजी
  • राजेश सोनवाने, निवासी लांजी, थाना लांजी
  • रवि मडावी, निवासी ग्राम जुनवानी, थाना लांजी

बालाघाट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन