आशा-उषा की चेतावनी, जल्द भुगतान नहीं हुआ तो दीपावली बाद करेंगे काम बंद हड़ताल

शेयर करे

बड़वानी। आशा उषा कार्यकर्ता महिला संगठन के तत्वावधान में आशाओं ने गुरुवार दोपहर रैली के रुप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर में नायब तहसीलदार सोनू गोयल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान बकाया भुगतान के लिए गुहार लगाई और नारेबाजी कर कहा कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो दीपावली बाद प्रदेश भर में आशा व उषा द्वारा काम बंद हड़ताल की जाएगी।

राज्यसभा सांसद ने दिया आश्वासन

आशा व उषा कार्यकर्ताएं सेगाव में सिलावद रोड पर एकत्रित हुई। यहां से नारेबाजी करते हुए रैली के रुप में कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंची। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने  मुख्य द्वार पर ताला बंद किया गया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय से गुजर रहे राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी भी रुके और महिला कार्यकर्त्ताओं से चर्चा कर जानकारी ली। डॉक्टर सोलंकी द्वारा आशा व उषा कार्यकर्ताओं को भुगतान सम्बंधित समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *