वेनेजुएला के बदले राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को सौंपी जिम्मेदारी

शेयर करे

वेनेजुएला। अमेरिका ने वेनेजुएला का राष्ट्रपति बदल दिया है। ट्रम्प प्रशासन ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार करने के बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया है। वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने डेल्सी से कार्यभार संभालने के लिए कहा है।

मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया को 4 जनवरी की आधी रात अमेरिका लाया गया। अमेरिकी सेना का विमान न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरा। कड़ी सुरक्षा के बीच मादुरो को प्लेन से उतारा गया। इस दौरान वे नीले रंग की जैकेट में दिखाई दिए और उनके हाथों में हथकड़ी थी।

मादुरो और सिलिया को रखा गया डिटेंशन में

न्यूयॉर्क लाने के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को बेस पर बने हैंगर में रखा गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। इसके बाद मादुरो को न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन ले जाया गया, जहां की कानूनी कार्यवाही की गई।

सूत्रों के अनुसार कानूनी कार्यवाही के बाद मादुरो को ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। अगले हफ्ते मैनहैटन की फेडरल कोर्ट में उन पर ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा।

जानकारी अनुसार अमेरिकी सैनिकों ने 3 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला कर निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया था।