बुधवार को नगर में माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी रथयात्रा पहुंची गायत्री शक्तिपीठ लांजी

शेयर करे

बालाघाट लांजी । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अखंड दीप एवं माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी रथ यात्रा गायत्री शक्तिपीठ लांजी द्वारा 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक किया गया है। रथ यात्रा 24 दिसंबर दिन बुधवार को प्रात 9 बजे सालेटेकरी रोड़ से नगर में प्रवेश कर , जिसका गायत्री परिजनों द्वारा कोटेश्वर चौक पर उपस्थित होकर रथयात्रा का स्वागत पुष्पहार, फूल एवं बैंड-बाजे के साथ करते हुए सभी परिजन शोभायात्रा के साथ रथ गायत्री शक्तिपीठ लेकर आए। शक्तिपीठ में दोपहर भोजन, विश्राम के बाद रथ यात्रा संपूर्ण लांजी नगर का भ्रमण कर शाम 6 बजे पुन गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। यहां भव्य दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। रात्रि में भोजन और रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 25 दिसंबर को प्रात जलपान के बाद रथयात्रा भिलाई रोड होते हुए क्षेत्रिय भ्रमण के लिए रवाना होगी। उस दिन दोपहर का भोजन गायत्री चेतना केंद्र मनेरी में होगा। यहां से रथयात्रा आगे भ्रमण करते हुए शाम 6 बजे गायत्री चेतना केंद्र बोथली पहुंचेगी। जहां दीपयज्ञ भोजन व रात्रि विश्राम होगा। 26 दिसंबर दिन शुक्रवार को प्रात जलपान के बाद रथयात्रा यहां से गायत्री मंदिर आवा के लिए रवाना होगी। यहां मध्यान्ह भोजन के बाद रथयात्रा शाम 6 बजे गायत्री शक्तिपीठ भानेगांव पहुंचेगी जहां दीपयज्ञ, भोजन एवं रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 27 दिसंबर को जलपान के बाद रथ यात्रा ब्लॉक गायत्री परिवार किरनापुर के लिए रवाना होगी। रथयात्रा में सभी लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।