शिवपंथी सत्संग मेले का आयोजन प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल हुए शामिल मेले में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

शेयर करे

बड़वानी शरद पूर्णिमा पर अंचल के ग्राम पाटी के पटेल फलियां में सोमवार रात में भव्य शिव पंथी सत्संग मेले का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों ग्रामीणों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। मेले में उपिस्थत संत जनों ने कहा कि आदिवासी समाज मेहनतकश होता है, लेकिन समाज के कुछ सदस्य अपनी मेहनत की कमाई को नशे के चलते व्यर्थ खर्च कर देते है। यदि समाज के सदस्य नशा करना छोड़ दे तो इससे समाज के साथ ही देश का विकास होगा। जल, जंगल व जमीन को बचाने के प्रयास किए जाए। जनजाति विकास मंच के द्वारा आयोजित मेले में परम पूज्य पहाड़सिंह महाराज और वनसिंह महाराज ने समाज को नई दिशा देने और नशा मुक्ति को लेकर संदेश दिया।

मेले में महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में आदिवासी समाजजन शामिल हुए। संतो ने सत्संग प्रवचन करते हुए कहा की भगवान से जुड़ कर रहो। भगवान की भक्ति में ही शक्ति है। पहाड़सिंह महाराज ने सभी भक्तों से अनुरोध किया की रोज भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। नशे से दूर रहे। नशे से कई घर बर्बाद हो गए है। हजारों श्रद्धालुओं ने शिव पंथ की दीक्षा ग्रहण की। आयोजन में 40 हजार से अधिक ग्रामीणों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। खिचड़ी प्रसादी और खीर प्रसादी बांटी गई। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री स्वतंत्र-प्रभार गौतम टेटवाल भी शामिल हुए थे। शिवपंथी मेले में शामिल हुए सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम भगवान राम के वंशज है। हम राम को पूजने वाले है। हमारे पूर्वज वर्षों से मिलने जुलने पर राम-राम बोलते है। उन्होंने संबोधित करते हुए भगवान श्रीराम और उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया। राज्यसभा सदस्य डॉ. समेरसिंह सोलंकी ने कहा कि समाज के भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना होगा। उन्होंने संबोधित करते हुए समाज को व्यसन मुक्ती और समाज की प्रगती के लिए मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम आदिवासी हिन्दू है, हम भगवान शिव,भगवान राम, भगवान हनुमान सहित सारे देवी देवताओं की पूजा करते हैं। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजातीय बंधुओं की सरकार है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े सिंहासन पर राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को बिठाकर हम सबका सम्मान किया है। आदिवासी समाज का सम्मान किया है। मोदी जी के मंत्री मंडल में 10 से ज्यादा आदिवासी मंत्री हैं। मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि आज में धन्य हो गया हू। यहां आकर मुझे शरद पूर्णिमा पर शरद मिल गया। आज जो यहां भीड़ आई है। वो कोई
गाड़िया भेजकर बुलाई नहीं गई है। ये सभी आस्था से यहां आए हैं। शिवपंथी मेला देखने और गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लेने के लिए सभी लोग अपनी-अपनी आस्था से यहां आए हैं। ऐसा कार्यक्रम मैने कभी नहीं देखा। इस बार किसी कारणवस प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां नहीं आ पाए मगर में आपको वचन देता हूं आपसे वादा करता हूं कि अगली बार में उन्हें यहां लेकर आऊंगा मुख्यमंत्री मोहन यादव उक्त कार्यक्रम में वर्चुअर जुड़े थे। आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *