Samsung यूजर्स को झटका: Galaxy M, F और A सीरीज के फोन हुए महंगे

शेयर करे

दिल्ली | भारत में स्मार्टफोन बाजार के बीच Samsung के कई मॉडलों की कीमत बढ़ने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने अपने कुछ बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के रिटेल प्राइस में बदलाव किया है और नई कीमतें 5 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। जिन डिवाइसेज़ के दाम बढ़ाए गए हैं उनमें Samsung Galaxy M17 5G, Samsung Galaxy M36 5G, Samsung Galaxy A06 5G और Samsung Galaxy F36 5G जैसे मॉडल शामिल बताए जा रहे हैं, जो Galaxy M, F और A सीरीज़ का हिस्सा हैं।

टेक टिप्स्टर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि Samsung के कई Galaxy स्मार्टफोन्स की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। उनके पोस्ट के साथ एक कथित रिटेल सर्कुलर भी शेयर किया गया, जिसमें 5 मार्च से लागू नई कीमतों का उल्लेख किया गया है।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy M36 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 21,999 रुपये हो गई है, जो पहले की तुलना में 500 रुपये ज्यादा है। वहीं इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये बताई जा रही है, जिसमें लगभग 1,500 रुपये का इजाफा हुआ है। इसी तरह Samsung Galaxy F36 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये तक पहुंच गई है।

इसके अलावा Samsung Galaxy M17 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 16,499 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Samsung Galaxy A17 5G और Samsung Galaxy A06 5G के कुछ वेरिएंट्स में भी 1,500 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस प्राइस रिविजन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जबकि Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कुछ स्मार्टफोन्स अभी भी डिस्काउंटेड कीमतों पर उपलब्ध दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *