प्रेमी की ‘कॉलर’ पकड़कर कंट्रोल रूम पहुंची प्रेमिका, एडिशनल SP के दफ्तर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा

शेयर करे

उज्जैन। उज्जैन का पुलिस कंट्रोल रूम अखाड़ा बन गया। एक युवती अपने प्रेमी की कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए सीधे एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के केबिन तक ले आई। जिसके बाद पुलिस दफ्तर के भीतर हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। युवती का आरोप है कि जिस युवक के साथ वह पिछले 5 साल से रिलेशन में है, वह अब उसे धोखा दे रहा है।

वहीं कंट्रोल रूम में मचे इस हंगामे के दौरान युवती ने चीख-चीख कर अपना दर्द बयां किया। उसका कहना है कि-  प्रेमी पिछले कुछ समय से किसी अन्य लड़की के संपर्क में है और उसे नजरअंदाज कर रहा है। लेकिन विवाद सिर्फ बेवफाई तक ही सीमित नहीं रहा, युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि- युवक का भाई वकील है और वह उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि- उसे अपनी जान का खतरा है।

जानकारी अनुसार पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि इन दोनों के बीच विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इनका झगड़ा महिला थाने तक पहुंच चुका है, जहां दोनों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित ‘सहमति पत्र’ भी दिया था। हालांकि, वह समझौता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया और आज एक बार फिर सड़क से लेकर पुलिस दफ्तर तक हंगामा देखने को मिला।

एडिशनल एसपी के दफ्तर के बाहर मचे इस बवाल के बाद तत्काल महिला थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई है, वहीं युवती भी लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंची है। बता दे महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी के अनुसार, दोनों पक्षों को सुना जा रहा है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, सरेआम कॉलर पकड़कर प्रेमी को सबक सिखाने वाली इस युवती का वीडियो और यह किस्सा उज्जैन में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *