‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तूफान, रणवीर सिंह के एक्शन ने बढ़ाया क्रेज

शेयर करे

मुबंई। बॉलीवुड के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म Dhurandhar 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। करीब 3 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर में हाई-वोल्टेज एक्शन, दमदार डायलॉग और तेज रफ्तार कहानी की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा-  “कहा था ना… पर्सनल है!”  और इसी के साथ फैंस का एक्साइटमेंट भी चरम पर पहुंच गया।

एक्शन और ड्रामा से भरपूर ट्रेलर

बता दें ट्रेलर में रणवीर सिंह का फुल-ऑन एक्शन अवतार देखने को मिला है। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। ट्रेलर में तेज रफ्तार फाइट सीक्वेंस और इमोशनल टकराव दोनों का मिक्स देखने को मिलता है, जिसने फैंस को फिल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे “मास एंटरटेनर” और “ब्लॉकबस्टर ट्रेलर” बताया। एक यूजर ने लिखा, “ये ट्रेलर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाला है।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आदित्य धर ने कौन सा नशा करके ये ट्रेलर कट करवाया है, पूरा बवाल है!” साथ ही कुछ फैंस का मानना है कि यह फिल्म अपने पहले पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

रणवीर सिंह का डबल रोल

Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। वह जसकीरत सिंह और हमजा अली मजारी नाम के दो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। वहीं Sanjay Dutt एसपी असलम चौधरी की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि Arjun Rampal मेजर इकबाल के रोल में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 19 मार्च को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। रिलीज डेट गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद जैसे बड़े त्योहारों के आसपास रखी गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब सभी की नजरें Dhurandhar 2 की रिलीज पर टिक गई हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह का यह एक्शन अवतार बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *