Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeहरियाणा"सम्पूर्ण स्वास्थ प्रदाता है योग",अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले IPS आलोक मित्तल

“सम्पूर्ण स्वास्थ प्रदाता है योग”,अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले IPS आलोक मित्तल

पंचकुला | 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, सेक्टर-6 पंचकुला में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन IPS आलोक मित्तल के तत्वाधान में किया गया।

DGP-कम-डायरेक्टर, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन IPS आलोक मित्तल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि “सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्रदाता है योग”। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है। तनाव मुक्त जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बाद आयुष मंत्रालय के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार आसन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं योग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा कराई गईं। इस कार्यक्रम में करीब 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने योग की प्राचीन भारतीय परंपरा को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और तनाव प्रबंधन में सहायक सिद्ध होता है।

कार्यक्रम के समापन पर IPS आलोक मित्तल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संजीव वर्मा, धीरज गुप्ता, बलविंदर सिंह राना एवं सुमन रावत सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन