Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियो⚠️ बड़वानी ओलंपिक सर्कल पर हादसा! गलत साइड जा रही 🏍️ बाइक...

⚠️ बड़वानी ओलंपिक सर्कल पर हादसा! गलत साइड जा रही 🏍️ बाइक 🚘 कार में घुसी 💥, टायर में फंसा लड़की का पैर— लोगों की मदद से बड़ा नुकसान टला!

बड़वानी।

​शहर के ओलंपिक सर्कल पर मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे एक दुर्घटना होते-होते बची, जिसका मुख्य कारण बाइक सवार द्वारा गलत साइड में टर्न लेना बताया गया है।

​जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार लड़का-लड़की ने सर्कल से सिलावद रोड की ओर गलत साइड टर्न लिया, तभी सामने रेवा सर्कल की ओर से आ रही एक कार से उनकी बाइक जा टकराई।

​टक्कर इतनी ज़ोरदार नहीं थी, लेकिन बाइक का अगला पहिया कार के नीचे आ गया। दुर्घटना का सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि बाइक पर पीछे बैठी लड़की का एक पैर बाइक के पिछले पहिये में बुरी तरह फँस गया।

​लोगों ने दिखाई तत्परता, बड़ा हादसा टला

​हादसे के तुरंत बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ लगाई और तत्काल बाइक को कार से दूर किया। लोगों ने बेहद सावधानीपूर्वक बाइक के पहिये में फँसे लड़की के पैर को सुरक्षित बाहर निकाला।

​गनीमत रही कि बाइक और कार दोनों की गति (स्पीड) कम थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में लड़का-लड़की को कोई गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन बाइक को कुछ क्षति पहुँची।

दुर्घटना के कुछ देर बाद कार सवार और बाइक सवार दोनों अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। गौरतलब है कि शहर के ओलंपिक सर्कल पर दिनोदिन यातायात का दबाव बढ़ रहा है, और एक दिन पूर्व हीं ओलंपिक सर्कल के आगे रेवा सर्कल पर भी बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन