भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों को अलग-अलग विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जारी आदेश के मुताबिक 2006 बैच के IAS अधिकारी अनिल सुचारी को सागर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी से हटाकर मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं 2008 बैच के दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।
सागर संभाग को मिला नया आयुक्त
2009 बैच की अनघा श्रीवास्तव को राजस्व विभाग का सचिव बनाया गया है। इसी बैच के रतेन्द्र सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
2011 बैच की नेहा मारव्या सिंह को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं 2012 बैच की निधि निवेदिता को विकास आयुक्त-सह-प्रमुख राजस्व आयुक्त और आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी बैच के अनुराग वर्मा को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
2013 बैच के मयंक अग्रवाल को विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण) और समग्र नर्मदा मिशन से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संदीप जी.आर. को महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिली हैं।
राजस्व विभाग में भी बदलाव
2014 बैच के अजीत प्रसाद को मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
2018 बैच की नेहा जैन को स्मार्ट सिटी उज्जैन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर निगम उज्जैन की अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों को भी मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
सरकार ने कुछ अन्य IAS अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार दिया है। तरुण राठी को आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, MAPCET और आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कुमार पुरुषोत्तम को आयुक्त उद्योग और लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। शीतला पटले को श्रम आयुक्त, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी नई पदस्थापनाएं
वहीं अनिशा श्रीवास्तव को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।रघुराज एम.आर. को अपने वर्तमान काम के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।




