Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगौचर भूमि अतिक्रमण मुक्त करने 200 फीट लंबा ज्ञापन दिया

गौचर भूमि अतिक्रमण मुक्त करने 200 फीट लंबा ज्ञापन दिया

सागर: कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को एक आवेदक करीब 200 फीट लंबा ज्ञापन लेकर पहुंचा। उसने गोचर भूमि (गायों के चरने की जगह) को अतिक्रमण से मुक्त कराने और गायों के लिए सुरक्षित जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। आवेदक हरकिशन सेन ने अधिकारियों को बताया कि वह इस मुद्दे पर अब तक करीब 171 ज्ञापन दे चुका है।

ज्ञापन में सागर जिले की बीना, खुरई, मालथौन, बंडा, राहतगढ़ और नरयावली सहित कई तहसीलों में गोचर भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। आवेदक ने मुख्यमंत्री की घोषणा क्रमांक 00003 का हवाला देते हुए गोचर भूमि और शासकीय व अशासकीय गौशालाओं के लिए तय जमीन को कब्जों से मुक्त कराने की मांग की।

देवल में 3614 एकड़ जमीन पर गौ अभयारण्य बनाने की मांग

आवेदक ने बीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवल में करीब 3614 एकड़ जमीन पर दोबारा गौ अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव रखा। उसने बताया कि अंग्रेजों के समय इस जगह पर गौ अभयारण्य हुआ करता था। मांग की गई कि यहां फिर से गौ अभयारण्य विकसित किया जाए। इसके साथ ही जिले के सभी गांवों में गोचर भूमि की पहचान कर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर की रेस में ‘रामायणः पार्ट-1’, मराठी फिल्म ‘गोंधल’ की एंट्री पर सस्पेंस

सड़क पर भूखी-प्यासी भटक रहीं गायें

ज्ञापन में कहा गया कि जिले में हजारों एकड़ गोचर भूमि होने के बावजूद गायें सड़कों पर भूखी-प्यासी भटक रही हैं। कई गायों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत भी हो रही है। आवेदक ने प्रशासन से मांग की कि भूमाफिया और अन्य अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की तरह गोचर भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन